धमतरी। राज्य शासन के परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत धमतरी जिले में जिला परिवहन अधिकारी के पद पर बदलाव किया गया है। वर्तमान जिला परिवहन अब्दूल मुजाहिद (आरटीओ) का तबादला कर उन्हें परिवहन मुख्यालय, नवा रायपुर पदस्थ किया गया है, जबकि शिवभगत रावटे (आरटीओ) को जिला परिवहन अधिकारी, धमतरी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे पूर्व में जिला परिवहन अधिकारी, सुकमा में पदस्थ थे। धमतरी में अपने कार्यकाल के दौरान अब्दूल मुजाहिद ने विभागीय कार्यों में गति लाने, राजस्व वसूली और परिवहन व्यवस्था को व्यवस्थित करने की दिशा में कई पहल की। उनके कार्यकाल में कई लंबित प्रकरणों का निराकरण हुआ और विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार देखने को मिला। अब उन्हें मुख्यालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इधर, नए पदस्थ अधिकारी शिवभगत रावटे के सामने जिले में परिवहन व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, सड़क सुरक्षा और नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन की चुनौती रहेगी। आम लोगों को उम्मीद है कि नए अधिकारी विभागीय सेवाओं को और सरल व पारदर्शी बनाएंगे।